उत्तराखंड संस्कृत विवि में हिजाब पहनकर पहुंचीं मुस्लिम छात्राएं, संतों ने जताई नाराज़गी
हरिद्वार में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में हिजाब पहनी मुस्लिम छात्राओं की फोटो वायरल हुई है जिसको लेकर संत समाज ने काफी नाराज़गी जताई है। एक अखाड़े के महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि विश्वविद्यालय में इस्लामिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इसकी उच्च स्तरीय जांच कर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।