उत्तर प्रदेश के 40 से अधिक ज़िलों में आज आंधी-बारिश के आसार, अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, चंदौली, गाज़ीपुर, आज़मगढ़, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर समेत 40 से अधिक ज़िलों में आज (मंगलवार) गरज-चमक के साथ बारिश के आसार जताते हुए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर/घंटा रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे तक ऐसी स्थिति बनी रहने की संभावना है।

Load More