उत्तर प्रदेश में 8-11 नवंबर तक नहीं होगा ज़मीनों की रजिस्ट्री का काम
उत्तर प्रदेश में 8-11 नवंबर तक ज़मीनों की रजिस्ट्री का काम नहीं हो सकेगा। इस दौरान स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग का डेटा एनआईसी के मेघराज सर्वर से नैशनल गवर्नमेंट क्लाउड में ट्रांसफर होगा। महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा द्वारा जारी पत्र में लिखा है, "उक्त अवधि में ऑनलाइन लेखपत्र पंजीकरण एवं अन्य आवेदनों का कार्य अस्थाई रूप से बाधित रहेगा।"