उत्तर प्रदेश में 9 वर्षों में हुए 17,000 से ज़्यादा एनकाउंटर, प्रतिदिन हुईं 5 मुठभेड़
उत्तर प्रदेश में पिछले 9 वर्षों के दौरान प्रदेश पुलिस ने 17,043 मुठभेड़ की कार्रवाइयों में 289 दुर्दांत अपराधियों को मार गिराया जबकि 34,253 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इस हिसाब से औसतन हर दिन करीब 5 मुठभेड़ हुईं। वहीं, अपराधियों से लोहा लेते हुए 18 पुलिसकर्मी शहीद जबकि 1852 घायल हुए। इस दौरान 11,834 अपराधी घायल हुए।