उत्तर प्रदेश में BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का हुआ निधन
उत्तर प्रदेश में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया है। बलिया की रसड़ा सीट से लगातार 3 बार विधायक रहे 55-वर्षीय उमाशंकर सिंह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। सिंह को बसपा प्रमुख मायावती अपना भाई मानती थीं। उनके निधन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित तमाम नेताओं ने दुख जताया है।