उत्तर बिहार में ₹4,553 करोड़ की लागत से 256 किमी रेलवे लाइन का होगा दोहरीकरण

केंद्रीय कैबिनेट ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में रेलवे मंत्रालय के ₹6,798 करोड़ के 2 प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि इसमें ₹4,553 करोड़ की लागत से उत्तर बिहार में नेपाल बॉर्डर के पास नरकटियागंज-रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा और सीतामढ़ी-मुज़फ्फरपुर सेक्शन को कवर करते हुए 256-किलोमीटर रेलवे लाइन का दोहरीकरण किया जाएगा।

Load More