उत्तर भारत का सिलिकॉन सिटी बन सकता है जेवर: अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि जेवर आने वाले समय में उत्तर-भारत का 'सिलिकॉन वैली' बन सकता है। उन्होंने कहा, "जेवर इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग के लिए भारत के प्रमुख केंद्रों में से एक के रूप में उभरने के लिए तैयार है। इससे देश की अरबों की विदेशी मुद्रा बचेगी...भारत के आर्थिक परिदृश्य को नई परिभाषा मिलेगी।"