उत्तर भारत में इन दिनों क्यों पड़ रही है झुलसाने वाली भीषण गर्मी?

विशेषज्ञों ने उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी के कई कारण गिनाए हैं। इनमें पश्चिम से आने वालीं तेज़ और शुष्क हवाएं मुख्य वजह है। लू प्रभावित इलाकों में आसमान साफ है और बादल भी बहुत कम हैं जिससे ज़मीन तेज़ी से गर्म हो रही है। मई-अगस्त तक 'अल नीनो' की स्थिति बनने की संभावना भी एक कारण है।

Load More