उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण देरी से चल रहीं 24 ट्रेनों की लिस्ट आई सामने
उत्तर भारत में शुक्रवार को घने कोहरे के कारण दिल्ली से चलने वाली 24 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इनमें गोरखधाम एक्सप्रेस (12555), फरक्का एक्सप्रेस (15743), बिहार शरीफ क्रांति एक्सप्रेस (12565), महाबोधि एक्सप्रेस (12397), कालिंदी एक्सप्रेस (14117), ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस (15658), मालवा एक्सप्रेस (12919) और यूपी संपर्क क्रांति (12447) शामिल हैं। कुछ मार्गों पर ट्रेनों का समय बदला गया है।