उत्तर भारत में मॉनसून की दस्तक के बावजूद क्यों नहीं हो रही बारिश?
सैटेलाइट तस्वीरों में दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घने बादल नज़र आने के बावजूद अच्छी बारिश नहीं हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में मज़बूत निम्न दबाव क्षेत्र नहीं बनने से नमी वाली दक्षिण-पश्चिमी हवाएं कमज़ोर बनी हुई हैं जिस कारण छिटपुट बारिश हो रही है।