उत्तर भारत में लगातार दूसरे दिन कोहरे ने घटाई विज़िबिलिटी, दिल्ली में करीब 200 फ्लाइट्स प्रभावित
उत्तर भारत के कई राज्यों में शनिवार को लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाने से सैकड़ों उड़ानें और कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह विज़िबिलिटी ज़ीरो होने पर उड़ानों का संचालन अस्थाई रूप से रोक दिया गया। 200 से अधिक उड़ानें देरी से चल रही हैं और लगभग 30 को रद्द किया गया है।