उत्तरकाशी की तबाही पर BJP नेता का बेतुका बयान, कहा- 'जब विकास कार्य चलता है तो थोड़ी बहुत...'
धराली (उत्तरकाशी) में मची तबाही पर नैनीताल से बीजेपी सांसद अजय भट्ट ने बेतुका बयान दिया है। उन्होंने 'एबीपी न्यूज़' से बातचीत में कहा कि जब विकास कार्य चलता है तो थोड़ी-बहुत परेशानी होती है। बकौल सांसद, प्रकृति की मार को रोकने का कोई साधन नहीं है व बादल फटना आम बात है और इसमें सिर्फ बचाव हो सकता है।