उत्तरकाशी में फिर फटा बादल; नुकसान की सूचना मिलते ही SDRF व NDRF की टीमें हुईं रवाना
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) के नौगांव में शनिवार को बादल फट गया जिससे घरों-दुकानों में मलबा भर गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुताबिक, ज़िला प्रशासन और एसडीआरएफ-एनडीआरएफ के दल क्षेत्र के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं, बरसाती नाला उफान पर है और लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। पहाड़ से आते सैलाब के वीडियो X पर सामने आए हैं।