उत्तरकाशी में सैलाब की चपेट में आए 20-25 होटल और होम स्टे
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) के धराली गांव में बादल फटने के बाद 20-25 होटल और होम स्टे सैलाब की चपेट में आ गए हैं। सैलाब की चपेट में कई मकान और दुकानें भी आई हैं। घटनास्थल की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें कुछ इमारतें मलबे में दबी हुई दिख रही हैं। घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य जारी है।