उत्तरकाशी में सैलाब के भयानक मंज़र का नया वीडियो आया सामने, बहते दिखे कई लोग
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) के धराली गांव में बादल फटने के बाद सैलाब के भयानक मंज़र का नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग बचने के लिए दौड़ते हुए दिख रहे हैं लेकिन सैलाब कई घरों समेत वहां मौजूद लोगों को बहाकर ले जाता दिखा। गौरतलब है, सैलाब में 50 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है।