उतार-चढ़ाव में साथ देने वालों का शुक्रिया: अर्जुन अवॉर्ड मिलने के बाद नोट शेयर कर शमी
भारतीय गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने अर्जुन पुरस्कार से नवाज़े जाने के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा,
"राष्ट्रपति से सम्मान पाकर गर्व महसूस कर रहा हूं। इस मुकाम तक पहुंचने और हर उतार-चढ़ाव में मेरा साथ देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया।" बकौल शमी, वह देश को गौरवान्वित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते रहेंगे।