उत्तर कोरिया के परमाणु हमले से किम जोंग-उन के शासन का अंत हो जाएगा: दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया को चेतावनी देते हुए कहा है कि उनकी ओर से किसी भी परमाणु हमले का मतलब किम जोंग-उन शासन का अंत होगा। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा, "दक्षिण कोरिया-अमेरिका गठबंधन के खिलाफ किसी भी उत्तर कोरियाई परमाणु हमले की स्थिति में उसे गठबंधन से तत्काल, ज़बरदस्त और निर्णायक प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा।"

Load More