उत्तर कोरिया ने अमेरिका में कहीं भी पहुंचने में सक्षम मिसाइल का किया परीक्षण

दक्षिण कोरिया और जापान के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने सोमवार को एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया जो अमेरिका में कहीं भी लक्ष्य भेद सकती है। जापान ने बताया कि यह मिसाइल तकरीबन 73 मिनट तक हवा में रही और 6,000 किलोमीटर से अधिक की अधिकतम ऊंचाई तक पहुंची। बकौल जापान, बाद में यह मिसाइल समुद्र में गिर गई।

Load More