उत्तर कोरिया ने दागीं 2 और मिसाइलें, द. कोरिया से सैन्य अभ्यास पर अमेरिका को दी चेतावनी
उत्तर कोरिया ने जापानी जलक्षेत्र में अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागने के दो दिन बाद सोमवार को 2 और बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया जो जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर गिरीं। रविवार को अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त हवाई अभ्यास के बाद यह परीक्षण हुआ है। उत्तर कोरिया ने अमेरिकी सेना को अभ्यास रोकने की चेतावनी दी है।