उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर दागी बैलिस्टिक मिसाइल: दक्षिण कोरियाई मीडिया
दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी 'योनहप' ने शुक्रवार को दावा किया कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट के पास समुद्र की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। हालांकि, दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने यह जानकारी नहीं दी है कि मिसाइल ने कितनी दूरी तय की। उत्तर कोरिया द्वारा बीते महीनों में किए गए प्रक्षेपणों में तेज़ी आई है।