उत्तर कोरिया ने सैन्य परेड में अब तक की सबसे बड़ी संख्या में परमाणु मिसाइलें प्रदर्शित कीं
उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन की अध्यक्षता में बुधवार रात सैन्य परेड में अब तक की सबसे बड़ी संख्या में परमाणु सक्षम इंटरकॉन्टीनेेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का प्रदर्शन किया गया। परेड का आयोजन उत्तर कोरियाई सेना के 75वें स्थापना दिवस पर राजधानी प्योंगयांग में किया गया। इस दौरान किम की बेटी किम जू ए भी मौजूद थीं।