उत्तर पश्चिम भारत के किन-किन हिस्सों में 3 से 7 जनवरी तक शीत लहर रहेगी जारी?
आईएमडी ने मंगलवार को बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में 3-7 जनवरी तक शीत लहर की आशंका है। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 3-7 जनवरी तक और चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कुछ जगह 3-6 जनवरी तक शीत लहर रहेगी। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और हिमाचल प्रदेश में 3-5 जनवरी तक शीत लहर रहेगी।