उत्तर पश्चिम भारत में आज कौन सी जगह रहीं सबसे ठंडी?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को उत्तर-पश्चिम भारत में सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले मौसम केंद्रों की सूची जारी की। सोमवार को सबसे कम तापमान -25.1°C लद्दाख के पदुम में दर्ज किया गया जिसके बाद जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग (-10°C) और हिमाचल प्रदेश के केलांग (-8.8°C) का स्थान रहा। बठिंडा (पंजाब) में 0.4°C और चुरू (राजस्थान) में 1.6°C दर्ज हुआ।