उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या सिराथू सीट से 7,337 मतों से हारे
उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या सिराथू विधानसभा सीट से 7,337 मतों के अंतर से हार गए हैं। इस सीट से जीत दर्ज करने वालीं सपा की डॉक्टर पल्लवी पटेल को 1,06,278 वोट मिले जबकि मौर्या को कुल 98,941 वोट मिले। गौरतलब है, मतगणना में कथित धांधली को लेकर सिराथू में मतगणना केंद्र पर हिंसा की खबरें आई थीं।