उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 'खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स' की हुई शुरुआत
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार को 'खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स' की शुरुआत हुई। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 'खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स' का लोगो, शुभंकर, जर्सी, मशाल और गान का शुभारंभ किया। ठाकुर ने कहा कि कभी यूपी दंगों के लिए जाना जाता था लेकिन अब 'दंगलों' के लिए जाना जाएगा।