उत्तर प्रदेश में महिला इंजीनियर से विदेश से उपहार भेजने के नाम पर ₹9.50 लाख की ठगी
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला इंजीनियर से विदेश से उपहार भेजने का झांसा देकर साइबर ठगों ने ₹9.50 लाख की ठगी कर ली। पुलिस ने बताया कि महिला ने वैवाहिक साइट पर अपना बायोडेटा अपलोड किया था जिसके बाद वेद अरोड़ा नामक शख्स से उसकी दोस्ती हुई। बकौल पुलिस, आरोपी व पीड़िता वॉट्सऐप के ज़रिए बात करते थे।