उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के किन शहरों में आज 5°C से कम दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान?
आईएमडी ने 12 जनवरी को उत्तर भारत के मैदानी इलाकों की सबसे ठंडी जगहों की सूची जारी की है। अमृतसर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.4°C दर्ज हुआ। वहीं, 5°C से कम न्यूनतम तापमान वाले अन्य शहर नारनौल (2.2°C), चूरू (2.2°C), सीकर (2.5°C), हिसार (2.6°C), दिल्ली (3.6°C), करनाल (4°C), गंगानगर (4.1°C), रोहतक (4.2°C), मेरठ (4.8°C) और गया (4.9°C) हैं।