उत्तर भारत के मैदानी भाग में 1.1°C तक तापमान गिरने के बीच आज कौनसे स्थान रहे सबसे ठंडे?
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारत के मैदानी भाग में मंगलवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज करने वाले स्थानों की सूची जारी की है। हिसार (हरियाणा) में 1.1°C, चंडीगढ़ में 2.7°C, पटियाला (पंजाब) में 3.1°C, सफदरजंग (दिल्ली) में 3.5°C, मेरठ (उत्तर प्रदेश) में 3.8°C और अलवर (राजस्थान) में 4.5°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।