उत्तर भारतीय छात्र तमिलनाडु में कोविड-19 फैला रहे हैं: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा. सुब्रमण्यम ने बुधवार को आरोप लगाया कि राज्य में उत्तर भारतीय छात्र कोविड-19 फैला रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "केलमबक्कम वीआईटी कॉलेज और सत्यसाईं कॉलेज के छात्र हॉस्टल और कक्षाओं में कोविड-19 से प्रभावित हुए हैं।" बकौल स्वास्थ्य मंत्री, "कुछ उत्तर भारतीय राज्यों में कोविड-19 के मामले अभी भी बढ़ रहे हैं।"