उत्तर रेलवे ने शहीदों के नाम पर रखे ट्रेनों के इंजन के नाम, शेयर किया वीडियो
उत्तर रेलवे ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए अपने डीज़ल इंजनों के नाम शहीदों के नाम पर रखे हैं। रेल मंत्रालय ने वीडियो व तस्वीर शेयर कर ट्विटर पर लिखा, "भारतीय रेलवे देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को सलाम करता है।" एक इंजन पर 26/11 मुंबई हमलों में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन का नाम लिखा है।