उत्तरकाशी बस हादसे के स्थल का एमपी के सीएम शिवराज ने उत्तराखंड के सीएम के साथ किया दौरा
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में हुई बस दुर्घटना वाली जगह का मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ दौरा किया। बकौल शिवराज, "मैं स्थानीय प्रशासन व निवासियों का आभारी हूं...कि रात में ही पार्थिव देह निकाल लिए गए और पोस्टमार्टम भी कर दिया गया।" इस हादसे में 26 लोगों की मौत हुई है।