उत्तरकाशी में 'मुस्लिम व्यापारी' की दुकान के बाहर हुई तोड़फोड़, लगाए गए 'जय श्री राम' के नारे
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोगों का समूह कथित मुस्लिम व्यापारी की बंद दुकान के बाहर तोड़फोड़ करता दिख रहा है। वीडियो में लोग 'जय श्री राम' के नारे भी लगाते सुनाई दे रहे हैं। इससे पहले उत्तरकाशी में 'दुकानें खाली करें लव जिहादी' लिखा पोस्टर लगने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी।