उत्तराखंड की टनल से 41 मज़दूरों को निकालने के लिए शुरू हुई मैनुअल ड्रिलिंग, वीडियो आया सामने
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) के निर्माणाधीन टनल में फंसे 41 मज़दूरों को निकालने के लिए मैनुअल ड्रिलिंग शुरू हो गई है जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल खबर, मंगलवार सुबह 8 बजे तक 2 मीटर तक ड्रिलिंग की जा चुकी थी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बचाव अभियान में प्रकृति लगातार चुनौतियां दे रही है।