उत्तराखंड की टनल से मज़दूरों को निकालने वाले रैट माइनर्स को दिल्ली सीएम ने किया सम्मानित
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को उत्तराखंड की सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मज़दूरों को निकालने वाली रैट-होल माइनर्स की टीम से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने 'X' पर पोस्ट किया, "ये लोग दिल्ली जल बोर्ड के लिए पाइपलाइन डालने का काम करते हैं।" बकौल केजरीवाल, पूरे देश और दिल्ली को अपने इन बहादुरों पर गर्व है।