उत्तराखंड की सुरंग में 17 दिन से फंसे 41 मज़दूरों में से एक को सुरक्षित निकाला गया
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में सिल्क्यारा-बड़कोट सुरंग में 17 दिन से फंसे 41 मज़दूरों में से एक को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया है और सुरंग के अंदर फंसे बाकी मज़दूरों को निकालने का काम जारी है। गौरतलब है, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रही सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था जिसके बाद से मज़दूर उसमें फंसे हुए थे।