उत्तराखंड की सुरंग में फंसे मज़दूरों को बचाने में देरी को लेकर घटनास्थल पर हुआ प्रदर्शन

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में निर्माणाधीन सुरंग धंसने के बाद अंदर फंसे 40 मज़दूरों को बचाने में हो रही देरी को लेकर घटनास्थल पर बुधवार सुबह अन्य मज़दूरों ने विरोध प्रदर्शन किया। मज़दूरों ने पुलिस बैरिकेड्स को गिरा दिया और पुलिस-एनडीआरएफ के जवानों व उनके बीच धक्का-मुक्की हुई। एनडीआरएफ अधिकारियों के अनुसार, बचाव अभियान के लिए नई मशीनें लाई जाएंगी।

Load More