उत्तराखंड की सुरंग से निकाले गए बिहार के 5 मज़दूर पहुंचे पटना, श्रम मंत्री ने किया स्वागत
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) की सुरंग से 41 मज़दूरों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बाद बिहार के अलग-अलग ज़िलों के 5 मज़दूर शुक्रवार सुबह पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मौजूद बिहार के श्रम मंत्री सुरेंद्र राम ने मज़दूरों का स्वागत किया जिसका वीडियो सामने आया है। मज़दूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।