उत्तराखंड की सुरंग से बचाए गए मज़दूरों की एआई-जेनरेटेड तस्वीरें हुईं वायरल
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में धंसी सुरंग से बचाए गए मज़दूरों की एआई-जेनरेटेड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी अपने 'X' (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इनमें से एक तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों में मज़दूर हेलमेट पहने और हाथ में तिरंगा लिए नज़र आ रहे हैं।