उत्तराखंड की सुरंग से रेस्क्यू किए गए मज़दूरों के परिजन ने जलाए पटाखे व बांटीं मिठाइयां
उत्तराखंड के टनल में फंसे 41 मज़दूरों के रेस्क्यू के बाद उनके परिवारों ने पटाखे जलाए और मिठाइयां बांटी हैं। श्रावस्ती निवासी श्रमिक राम सुंदर की मां ने कहा, "हम बहुत खुश हैं। पूरे गांव ने मंगलवार को दिवाली मनाई।" वहीं, लखीमपुर खीरी के मज़दूर मंजीत की मां ने कहा, "17 दिन हमारे लिए अंधेरा था, आज उजाला हुआ है।"