उत्तराखंड के क्रिकेटर्स को बतौर दैनिक भत्ता मिले ₹100, बोर्ड ने केलों पर खर्च किए ₹35 लाख: खबर
एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड के क्रिकेटर्स को ₹1,500-₹2,000 तय होने के बावजूद पिछले 12 महीनों में ₹100 का दैनिक भत्ता दिया गया। बकौल रिपोर्ट, राज्य क्रिकेट बोर्ड ने 31-मार्च 2021 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष में केलों पर ₹35 लाख और पानी की बोतलों पर ₹22 लाख खर्च किए। रणजी ट्रॉफी क्वॉर्टरफाइनल में मुंबई से उत्तराखंड हार गया था।