उत्तराखंड के चमोली में कई गांव के लोग सड़क न होने के कारण करेंगे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार

चमोली (उत्तराखंड) के कई गांव के लोग क्षेत्र में सड़क न होने के कारण लोकसभा चुनाव-2024 का बहिष्कार करने वाले हैं। गणाई गांव के निवासी प्रदीप फर्शवान ने बताया कि यह फैसला पिछले साल दिसंबर में लिया गया था और जब तक गांव को जोड़ने वाली सड़क नहीं बनाई जाएगी वे लोग वोट नहीं देंगे। गणाई में 550 वोटर्स हैं।

Load More