उत्तराखंड के चमोली में भूस्खलन के बाद बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ ब्लॉक
अधिकारियों के मुताबिक, चमोली (उत्तराखंड) में लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-7) ब्लॉक हो गया है। 'एएनआई' के मुताबिक, क्षेत्र में हुए भूस्खलन के बाद सड़कें बंद होने से कई यात्री फंस गए हैं। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने तीर्थयात्रियों को गौचर और कर्ण प्रयाग के सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है।