उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने से झुलसी 65 वर्षीय महिला की हुई मौत, मृतकों की संख्या हुई 5
उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने से झुलसी 65-वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जंगल की आग महिला के खेत तक पहुंच गई थी और इसे बुझाने के दौरान वह घायल हो गई थी जिसके बाद से वह अस्पताल में थी। उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने से अबतक 5 लोगों की मौत हो चुकी है।