उत्तराखंड के जंगलों में दोबारा लगी आग, टिहरी के पास जंगल में जले कई पेड़
टिहरी (उत्तराखंड) के पास बुडोगी गांव के जंगल में आग लग गई जिससे कई पेड़ जलकर खाक हो गए हैं। एसडीओ रश्मि ध्यानी ने बताया कि किसी ने जंगल में आग लगाई थी जिससे आग आरक्षित वन क्षेत्र में फैली। गौरतलब है, पिछले महीने बागेश्वर और टिहरी के आसपास के जंगलों में आग लगी थी जिससे भारी नुकसान हुआ था।