उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग को बुझाने में लापरवाही बरतने पर 11 कर्मचारी निलंबित
उत्तराखंड वन विभाग ने जंगलों में लगी आग पर काबू पाने में लापरवाही बरतने को लेकर 17 कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। वन विभाग ने इनमें से 11 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है और 2 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है जबकि अन्य 4 कर्मचारियों को अटैच किया है।