उत्तराखंड के टनकपुर में बारिश के कारण पानी के तेज़ बहाव में बही स्कूल बस, सामने आया वीडियो
टनकपुर (उत्तराखंड) में मंगलवार सुबह बच्चों को लेने जा रही एक स्कूल बस बारिश के कारण पानी के तेज़ बहाव में बह गई जिसका वीडियो सामने आया है। टनकपुर के एसडीएम ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बस को नाले से बाहर निकाल लिया गया है। घटना में बस के चालक व कंडक्टर को गंभीर चोटें आई हैं।