उत्तराखंड की टनल में बचाव अभियान के बीच मलबे में फंसे ऑगर मशीन के ब्लेड्स, क्षतिग्रस्त हुई मशीन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे मज़दूरों को निकालने के लिए इस्तेमाल की जा रही ऑगर मशीन के ब्लेड्स मलबे में फंस गए जिसके कारण ब्लेड्स के एक हिस्से को काट दिया गया है। वहीं, इंटरनैशनल टनलिंग ऐंड अंडरग्राउंड स्पेस असोसिएशन के अध्यक्ष अर्नोल्ड डिक्स ने कहा, "ऑगर मशीन टूट गई है।"