उत्तराखंड के देहरादून में भूस्खलन के कारण तहस-नहस हुए 15 घर और 7 गौशालाएं
देहरादून (उत्तराखंड) के लांघा जाखन गांव में भूस्खलन के कारण 15 घर और 7 गौशालाएं तहस-नहस हो गई हैं। वहीं, भूस्खलन के चलते सड़कें भी धंस गईं और घटना के दौरान जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। बकौल रिपोर्ट्स, भूस्खलन से प्रभावित लोगों को गांव के एक स्कूल में बनाए गए राहत शिविरों में ले जाया गया है।