उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की कार डिवाइडर से टकराई, कहा- हल्के-फुल्के झटके लगे

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को बताया कि हल्द्वानी से काशीपुर जाते वक्त बाजपुर में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। उन्होंने कहा, "हल्के-फुल्के झटके लगे हैं तो उसके लिए हॉस्पिटल में चेकअप करवाया और डॉक्टरों ने सब ठीक बताया है और डिस्चार्ज कर दिया है। कोई चिंता की आवश्यकता नहीं है, मैं बिल्कुल ठीक हूं।"

Load More