उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत लालकुआं सीट से बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट से हारे
कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत विधानसभा चुनाव 2022 में लालकुआं सीट से बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट से हार गए है। गौरतलब है, रावत 2017 में हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव हारे थे। मतगणना के ताज़ा रुझानों के मुताबिक, उत्तराखंड चुनाव में बीजेपी 46 और कांग्रेस 20 सीटों पर आगे है।